मुख्य समारोह स्थल खगड़ा स्टेडियम सज-धज कर तैयार, झंडोत्तोलन आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2018 5:43 AM
किशनगंज : 72 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने को लेकर प्रशासनिक महकमे द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. खगड़ा स्थित मुख्य समारोह स्थल शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम सज कर तैयार है. स्टेडियम में बने पंडाल और पीलरों में तिरंगे के कपड़ों का प्रयोग किया गया है. वहीं पुराने अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित झंडोत्तोलन […]
किशनगंज : 72 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने को लेकर प्रशासनिक महकमे द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. खगड़ा स्थित मुख्य समारोह स्थल शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम सज कर तैयार है. स्टेडियम में बने पंडाल और पीलरों में तिरंगे के कपड़ों का प्रयोग किया गया है. वहीं पुराने अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित झंडोत्तोलन स्थल एवं वहां आजादी के समय से ही मौजूद तोप का रंग रोगन किया गया है. स्टेडियम से लेकर समाहरणालय तक साफ सफाई जोरों पर है.
नगर परिषद सफाई कर्मी पूरे क्षेत्र की साफ सफाई में जुटे हुए है. मुख्य सामारोह स्थल खगड़ा स्टेडियम में जिला पदाधिकारी महेंद्र कुमार 9 बजे एवं समाहरणालय में 9: 23 बजे ध्वजारोहण करेंगे. वहीं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन करेंगे. इसके अलावे एसडीओ फिरोज अख्तर अनुमंडल कार्यालय में डीडीसी यशपाल मीणा ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन करेंगे. जिला परिषद कार्यालय में जिप अध्यक्ष रूकैया बेगम, नगर परिषद कार्यालय में नप अध्यक्षा जानकी देवी झंडोत्तोलन करेंगी. जिला अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ता संघ के महासचिव ओम कुमार झंडोत्तोलन करेंगे. जबकि जिला प्रेस क्लब भवन में जिलाध्यक्ष सुखसागर नाथ सिन्हा झंडोत्तोलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










