धुंध पड़ते ही हेरोइन तस्करी का शुरू हो जाता है खेल

Published at :27 Dec 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
धुंध पड़ते ही हेरोइन तस्करी का शुरू हो जाता है खेल

किशनगंज : भारत-नेपाल सीमा पर धुंध का सीजन शुरू होते ही शराब और मवेशी की तस्करी का सिलसिला शुरू कर दिया है. धुंध की आड़ में नेपाल के शराब व मवेशी की तस्करी के काले खेल को अंजाम देने का यह ठंड का सीजन काफी महफूज माना जाता है. एसएसबी व पुलिस ने संयुक्त रूप […]

विज्ञापन

किशनगंज : भारत-नेपाल सीमा पर धुंध का सीजन शुरू होते ही शराब और मवेशी की तस्करी का सिलसिला शुरू कर दिया है. धुंध की आड़ में नेपाल के शराब व मवेशी की तस्करी के काले खेल को अंजाम देने का यह ठंड का सीजन काफी महफूज माना जाता है. एसएसबी व पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाये अभियान में बरामद नेपाली शराब व मवेशी ने तस्करों की साजिश बेनकाब कर दी है.बता दें कि अंतरराष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा पर ठंड के सीजन का फायदा उठाते हुए तस्कर शराब व मवेशी की तस्करी तेज कर देते हैं.

हालांकि इस सीजन में एसएसबी की ओर से भी अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए चौकसी तेज कर दी जाती है. इसी सिलसिले में सीमा पर शराब व मवेशी तस्करी किए जाने की खुफिया जानकारी मिलने पर एसएसबी के आह्वान पर दिघलबैंक, गलगिलया, कोदागांव, कोढ़ोबाड़ी, बीबीगंज, पुलिस ने कुहासे के बीच भारत-नेपाल सीमा निकट सघन गश्त अभियान चला रखा है. दिघलबैंक में एसएसबी जवानों के हाथ कोई तस्कर तो नहीं चढ़ा बल्कि तस्करी के मवेशी जरूर बरामद हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन