दिघलबैंक के दर्जनों गांव पानी से घिरे, पलायन कर रहे लोग

दिघलबैंक : दिघलबैंक प्रखंड के दर्जनों गांव में बाढ़ का कहर जारी है. सड़क, पुल ध्वस्त हो चुके हैं. लोग पलायन को मजबूर हो चुके हैं. पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण प्रखंड की नदियां उफान पर है तथा पानी के रास्ते में आने वाली सड़क, पुल को ध्वस्त करते […]
दिघलबैंक : दिघलबैंक प्रखंड के दर्जनों गांव में बाढ़ का कहर जारी है. सड़क, पुल ध्वस्त हो चुके हैं. लोग पलायन को मजबूर हो चुके हैं. पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण प्रखंड की नदियां उफान पर है तथा पानी के रास्ते में आने वाली सड़क, पुल को ध्वस्त करते हुए आगे बढ़ रही है. धनतोला पंचायत के बिहार टोला गांव में पानी का कटाव पीसीसी सड़क पर बना हुआ है. अगर इसी प्रकार पानी का दबाव रहा, तो वह सड़क कभी भी कट सकती है. वहीं एसएसबी कैंप में चारों ओर पानी भर चुका है.
बिहार टोला निवासी संझलो किस्कू, मंझलो सोरेन, नंद किशोर महतो के घर में पिछले दो दिनों से कमर भर पानी जमा है. ये लोग दो दिनों से अपने घर में चूल्हा नहीं जला पाये हैं तथा अब सुरक्षित स्थल की तलाश में हैं. पश्चिमी क्षेत्र राहीमुनी चचरी पुल पानी भी बहाव में कट गया है, जिससे दूसरी तरफ के लोगों का आवागमन पूरी तरह से बाधित है. बलुआडांगी, पलसा, मंदिरटोला, कोढोबारी, लोहागरा, पत्थरघट्टी गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




