जदयू सहित दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

Published at :03 Apr 2014 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
जदयू सहित दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

किशनगंजः लोक सभा चुनाव लड़ने वाले दो प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन पत्र भरा. इनमें एक जदयू प्रत्याशी अख्तरूल इमान और दूसरा इंडियन यूनियन मुस्लिम लिग के बसिकुर रहमान है. अब तक तीन प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर चुके हैं. दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने प्रस्तावकों के साथ समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी आदित्य कुमार […]

विज्ञापन

किशनगंजः लोक सभा चुनाव लड़ने वाले दो प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन पत्र भरा. इनमें एक जदयू प्रत्याशी अख्तरूल इमान और दूसरा इंडियन यूनियन मुस्लिम लिग के बसिकुर रहमान है. अब तक तीन प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर चुके हैं. दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने प्रस्तावकों के साथ समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी आदित्य कुमार के समक्ष अपना नामांकन किया.

जदयू प्रत्याशी अख्तरूल इमान एमए पास हैं, जबकि इंडियान यूनियन मुस्लिम लीग के प्रत्याशी वसीकुर रहमान इंटर पास है. दोनों एक ही मामले में नामजद अभियुक्त हैं. किशनगंज पुलिस ने इंडियन मुस्लिम लीग के प्रत्याशी को नामांकन के बाद गिरफ्तार लिया गया. प्रत्याशी के विरुद्ध दर्ज मामले में जमानतीय धारा होने के कारण पुलिस ने उन्हें थाना से ही बेल दे दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन