दिघलबैंक : दर्जनों गांवों में घुसा पानी

दिघलबैंक : नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में बीते दो तीन दिनों से हो रही लगातार भारी वर्षा की वजह से नेपाल से निकल कर जिले में बहने वाली सभी नदियां उफना गयी है. प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली कनकई और बूढ़ी कनकई नदियों के जल स्तर में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है, जिसके फलस्वरूप […]
दिघलबैंक : नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में बीते दो तीन दिनों से हो रही लगातार भारी वर्षा की वजह से नेपाल से निकल कर जिले में बहने वाली सभी नदियां उफना गयी है. प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली कनकई और बूढ़ी कनकई नदियों के जल स्तर में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है, जिसके फलस्वरूप कई निचले इलाकों में नदी का पानी फैल गया है.
दिघलबैंक- हरुवाडांगा मुख्य सड़क हरुवाडांगा के समीप बनाये गए डायवर्सन पर पानी का ज्यादा दबाव पड़ने से वह कट गया है.जिससे लोगो को आने जाने में कभी कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वही के जगहों से कटाव की भी खबरें आ रही है. लिहाजा किनारे पे बसी कई गांवो पर बाढ़ का ख़तरा मंडराने के लगा है. खाशकर पत्थरघट्टी पंचायत के कमरखोद, बेलबारी, ग्वालटोली, बच्चा गोआबाड़ी, दोदरा, नया दोदरा, संथाल टोली, सिंगहिमारी पंचायत के मंदिर टोला, पलसा लोहागड़ा पंचायत के राहीमुनि, कोडोबाड़ी, धनटोला पंचायत के डोरिया, खोशीटोला, बिहारीटोला, करवामनी पंचायत के गन्धर्वडांगा गांओ में कटाव का खतरा मंडराने लगा है तथा कुछ गावं के घरों में बरसात का पानी घुस गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




