वार्डों में अलग-अलग जातियों का है दबदबा

खगड़िया : नगर परिषद खगड़िया के अधिकांश वार्डों में अलग अलग जातियों का बोलबाला है. संभावना है कि इन वार्डों में जातीय संघर्ष के कारण मतदान प्रभावित हो सकते हैं. या फिर इन वार्डों में रहनेवाले अन्य अल्पसंख्यक जातियों के मतदाताओं को मतदान से रोका जा सकता है या प्रभावित किया जा सकता है. नगर […]
खगड़िया : नगर परिषद खगड़िया के अधिकांश वार्डों में अलग अलग जातियों का बोलबाला है. संभावना है कि इन वार्डों में जातीय संघर्ष के कारण मतदान प्रभावित हो सकते हैं. या फिर इन वार्डों में रहनेवाले अन्य अल्पसंख्यक जातियों के मतदाताओं को मतदान से रोका जा सकता है या प्रभावित किया जा सकता है. नगर थानाध्यक्ष की रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है
कि नप के कई वार्डों में अलग अलग जातियों का बोलबाला है जो अन्य मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं. सूत्र के अनुसार थानाध्यक्ष ने एसपी को रिपोर्ट भेजी है. एसपी को भेजी गयी रिपोर्ट में सभी वार्डों का लेखा जोखा भेजा गया है. इस रिपोर्ट में साफ साफ उन जातियों की चर्चा है संख्या उक्त वार्ड में सर्वाधिक है और जो मतदान के दिन इसे प्रभावित कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




