सदस्यता अभियान को लेकर जदयू की बैठक

अलौली : प्रखंड जदयू कार्यालय में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लोहा सिंह ने की. बैठक में जिला जदयू अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सह जदयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर पांच जून से जदयू का व्यापक सदस्यता अभियान चलाया […]
अलौली : प्रखंड जदयू कार्यालय में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लोहा सिंह ने की. बैठक में जिला जदयू अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सह जदयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर पांच जून से जदयू का व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. जिसमें प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य तथा 50 साधारण सदस्य बनाया जाना है.
प्रखंड अध्यक्ष लोहा सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान की सफलता के लिए जदयू कार्यकर्ता गांव -गांव टोला टोला जा कर सभी बूथों पर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का काम करेंगे. उक्त बैठक में डॉ इन्द्र भूषण कुशवाहा, पवन सिंह, अमरेन्द्र सिंह, लालू यादव, रामकेशर साव, राजेंद्र सिंह, अमरजीत सदा, भोला यादव, वकील सिंह, राम मुखिया, निरंजन सिंह, दिलीप सिंह, वकील पटेल, नवीन सिंह मुखिया, रणजीत सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




