गृहरक्षकों ने नियोजन के लिए भरा बांड

खगड़िया : जिले के होमगार्ड के जवानों ने मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित कार्यालय कक्ष में नियोजन से संबंधी बांड भरा. डीएम द्वारा प्रतिनियुक्त वरीय उपसमाहर्ता संजीव कुमार, एसपी द्वारा प्रतिनियुक्ति पुलिस इंसपेक्टर की उपस्थित में मानसी व सदर प्रखंड के गृहरक्षकों ने नामांकन बांड भरा. संघ के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि नामांकन […]
खगड़िया : जिले के होमगार्ड के जवानों ने मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित कार्यालय कक्ष में नियोजन से संबंधी बांड भरा. डीएम द्वारा प्रतिनियुक्त वरीय उपसमाहर्ता संजीव कुमार, एसपी द्वारा प्रतिनियुक्ति पुलिस इंसपेक्टर की उपस्थित में मानसी व सदर प्रखंड के गृहरक्षकों ने नामांकन बांड भरा. संघ के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि नामांकन बांड चार वर्ष में भरा जाता है.
पुलिस इंस्पेक्टर मो सरफुद्दीन ने बताया कि गृह रक्षकों द्वारा बांड में जन्म प्रमाण पत्र, ब्लड ग्रुप , बैंक खाता, मोबाइल नंबर तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्र भरा जा रहा है. डॉ विनय कुमार शर्मा ने बांड भरने वाले होमगार्ड के जवानों की मेडिकल जांच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




