डीएलओ के विरुद्ध भेजी गयी रिपोर्ट

Published at :17 Dec 2015 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
डीएलओ के विरुद्ध भेजी गयी रिपोर्ट

खगड़िया : जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्याम देव नारायण दास के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. डीएम साकेत कुमार ने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर जिला भू अर्जन पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की है. श्री दास पर अपने कार्यालय के परिचारक पर शराब के नशे में गाली-गलौज […]

विज्ञापन

खगड़िया : जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्याम देव नारायण दास के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. डीएम साकेत कुमार ने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर जिला भू अर्जन पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की है. श्री दास पर अपने कार्यालय के परिचारक पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने का आरोप है.

विभागीय सूत्र के मुताबिक बीते चार दिसंबर को जिला भू अर्जन कार्यालय में पदस्थापित परिचारक चंदेश्वरी पासवान ने डीएम को आवेदन देकर डीएलओ द्वारा नशे की हालत में गाली गलौज करने का आरोप लगाया गया था. इसे गंभीरता से ले ते हुए डीएम ने जांच के आदेश दिये थे.

कहते हैं डीएलओ
जिला भू अर्जन पदाधिकारी एसएन दास ने बताया कि परिचारक के साथ लगाये गये दुर्व्यवहार के आरोप बेबुनियाद हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन