मॉडल स्टेशन पर सुविधा नदारद

खगड़िया : रेलवे स्टेशन को भले ही मॉडल स्टेशन का दर्जा मिल गया हो, लेकिन यहां सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है. स्थिति यह है कि पीने के पानी समेत शौचालय के लिए यात्रियों को भटकने की मजबूरी बनी हुई है. बता दें कि खगड़िया रेलवे स्टेशन को वर्ष 1997 में तत्कालीन रेल मंत्री […]
खगड़िया : रेलवे स्टेशन को भले ही मॉडल स्टेशन का दर्जा मिल गया हो, लेकिन यहां सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है. स्थिति यह है कि पीने के पानी समेत शौचालय के लिए यात्रियों को भटकने की मजबूरी बनी हुई है.
बता दें कि खगड़िया रेलवे स्टेशन को वर्ष 1997 में तत्कालीन रेल मंत्री राम विलास पासवान द्वारा मॉडल स्टेशन का दर्जा दिया गया था. यहां अवैध वेंडरों की भरमार है. बीते कई वर्षो से समय सारणी डिस्प्ले बोर्ड भी गायब है. प्लेटफॉर्म संख्या एवं एवं दो पर डस्टबीन नहीं रहने के कारण गंदगी प्लेटफॉर्म पर ही फेंकी मिलती है. प्लेटफॉर्म पर बिकने वाली सामग्री की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है.
पूछताछ काउंटर पर स्थायी रेलकर्मी नहीं रहने के कारण रेल यात्रियों को काफी कठिनाई होती है. इन सभी असुविधा पर गौर किया जाये तो मॉडल स्टेशन का दर्जा सिर्फ कागजी प्रतीत होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










