तेली अधिकार रथ का हुआ स्वागत

Published at :15 Apr 2015 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
तेली अधिकार रथ का हुआ स्वागत

खगड़िया: तेली अधिकार रैली की सफलता के लिये अधिकार रथ विभिन्न जिलों का दौरा करते हुए मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचा. नेतृत्व प्रदेश महामंत्री रण विजय साहु कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 12 वर्षो से तेली जाति को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने के सवाल को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है. […]

विज्ञापन
खगड़िया: तेली अधिकार रैली की सफलता के लिये अधिकार रथ विभिन्न जिलों का दौरा करते हुए मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचा. नेतृत्व प्रदेश महामंत्री रण विजय साहु कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 12 वर्षो से तेली जाति को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने के सवाल को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है.

प्रदेश में तेली जाति की आबादी सात प्रतिशत है. इसके बावजूद भी तेली समाज के लोगों को राजनीतिक लाभ नहीं मिल रहा है. पिपरा निवासी व्यवसायी कुंदन कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा तेली समाज का हक छीन कर दूसरे समाज केलोगों को दिया जा रहा है .

सात प्रतिशत लोगों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है. उन्होंने पटना में आयोजित होने वाली रैली में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील की. वहीं तैलिक साहु समाज के जिलाध्यक्ष नीतीन कुमार चुन्नु ने कहा कि सैकड़ों मोटर साइकिल का जत्था रथ के साथ शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए आर्य समाज रोड में सभा हुई .उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में हजारों की संख्या में पहुंचकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दें. वहीं नगर भ्रमण कार्यक्रम में तेली अधिकार रथ के साथ तैलिक साहु समाज के सैकड़ों लोग एवं युवा साथी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन