अब तक डाउन लाइन पर रेल परिचालन है बंद

गोगरी: बरौनी-कटिहार रेलखंड पर पसराहा आउटर सिगनल के पास आम्रपाली एक्सप्रेस के दुर्घटना के पांच वर्ष से अधिक बीत हो चुके है, लेकिन आज तक डाउन लाइन पर परिचालन शुरू नहीं हो सकी है. इस कारण रेल परिचालन में भी परेशानी हो रही है. उल्लेखनीय है कि पसराहा में सात अक्तूबर 2009 की रात रेल […]
दुर्घटना के बाद तत्काल डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद कर दी गयी थी. तब से अब तक महेशखूंट व नारायणपुर स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर परिचालन बंद है. जबकि इस रेल खंड पर दर्जनों ट्रेनों का परिचालन रोज हो रहा है और महेशखूंट से नारायणपुर तक तीन स्टेशनों के बीच सिगनल ट्रैक पर परिचालन होने के कारण जब राजधानी व अन्य एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती है तो कई ट्रेनों को काफी समय पहले ही खड़ी कर दी जाती है. इससे रेल परिचालन में परेशानी के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










