उवि में 122 पदों पर होगा शिक्षकों का नियोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2014 8:31 AM
खगड़िया: जिला परिषद माध्यमिक शिक्षक नियोजन के लिए अभ्यर्थियों से 21 जनवरी तक आवेदन लिये जायेंगे. सोमवार को प्रथम दिन एक भी अभ्यर्थियों ने नियोजन के लिए आवेदन नहीं किया है. रिक्ति के अनुमोदन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ब्रज किशोर सिंह ने क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को सूची भेजा है. शिक्षक नियोजन के नोडल पदाधिकारी […]
खगड़िया: जिला परिषद माध्यमिक शिक्षक नियोजन के लिए अभ्यर्थियों से 21 जनवरी तक आवेदन लिये जायेंगे. सोमवार को प्रथम दिन एक भी अभ्यर्थियों ने नियोजन के लिए आवेदन नहीं किया है.
रिक्ति के अनुमोदन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ब्रज किशोर सिंह ने क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को सूची भेजा है. शिक्षक नियोजन के नोडल पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा नियोजन के लिए आवेदन लेने की तिथि 21 जनवरी तक निर्धारित की गयी है. इस बीच रिक्ति के अनुमोदन के लिए आवेदन भेजा गया है.
तीन है नियोजन इकाई
अभ्यर्थी जिला परिषद नियोजन इकाई, नगर परिषद नियोजन इकाई तथा नगर पंचायत गोगरी में आवेदन कर सकते हैं. जिला परिषद में 99 रिक्ति, नगर परिषद में 17 तथा नगर पंचायत में छह रिक्तियां है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










