सड़क पर दुकान सजाने वाले दुकानदार भागने लगे इधर-उधर

Updated at : 29 Jun 2018 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर दुकान सजाने वाले दुकानदार भागने लगे इधर-उधर

शाम होते ही सड़कों पर फिर से सज गयी दुकानें खगड़िया : गुरुवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अतिक्रमण हटाने पहुंचे पुलिस बल के साथ नगर परिषद के अधिकारी को देखते ही दुकानदार स्वत: ही दुकान हटाने लगे. कुछ जगहों पर पुलिस बल को जबरन हटाना पड़ा. अतिक्रमण हटते ही शहर की […]

विज्ञापन

शाम होते ही सड़कों पर फिर से सज गयी दुकानें

खगड़िया : गुरुवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अतिक्रमण हटाने पहुंचे पुलिस बल के साथ नगर परिषद के अधिकारी को देखते ही दुकानदार स्वत: ही दुकान हटाने लगे. कुछ जगहों पर पुलिस बल को जबरन हटाना पड़ा. अतिक्रमण हटते ही शहर की सड़कें चौड़ी हो गयी. अतिक्रमण हटते ही वाहनों का आवागमन सुलभ हो गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर के राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड तक चलाया गया. इस दौरान सड़क पर दुकान सजाने वाले दुकानदार इधर उधर भागते नजर आये.
हालांकि देर शाम पुन: सड़क पर दुकानें सज गयी. मालूम हो कि बीते पांच माह पूर्व तत्कालीन एसडीओ अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद लगभग दो महीने तक सड़क पर एक भी दुकानें नहीं लगायी गयी थी. दीपावली के दौरान भी सड़क पर वाहनों का आवागमन फर्राटे के साथ हो रहा था. एसडीओ अमित कुमार पांडेय के स्थानांतरण के बाद शहर की सड़कें सिकुड़ गयी. कई माह बाद पुन: अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन