एक आम के लिए मार दी गोली

गोगरी : 12 साल के बच्चे को आम तोड़ने की सजा मौत मिलती है. घटना खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव की है. सत्यम कुमार नामक मासूम बच्चे का दोष बस इतना था कि उसने पड़ोसी के बगीचे से आम तोड़ा था. जिस बगीचा में सत्यम की गोली मारकर हत्या किया गया […]
गोगरी : 12 साल के बच्चे को आम तोड़ने की सजा मौत मिलती है. घटना खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव की है. सत्यम कुमार नामक मासूम बच्चे का दोष बस इतना था कि उसने पड़ोसी के बगीचे से आम तोड़ा था. जिस बगीचा में सत्यम की गोली मारकर हत्या किया गया वह बगीचा हत्यारा रामाशीष यादव उर्फ रामा यादव का खुद का नहीं था. उक्त बगीचा पसराहा निवासी बाढ़ो चौधरी का था और रामाशीष उसकी रखवाली कर रहा था, लेकिन घटना के बाद जिस आम के बगीचे की रखवाली के लिए रामाशीष रात-दिन एक किये हुए थे आज उस बगीचे में एक पक्षी भी नहीं मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




