जांच में मिली लापरवाही, जिले की महिला पर्यवेक्षिकाओं से पूछा गया स्पष्टीकरण

खगड़िया : आंगनबाड़ी केन्द्रों की जांच में लापरवाही बरतने वाली जिले के महिला पर्यवेक्षिकाओं से स्पष्टीकरण पूछा गया है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक आईसीडीएस की समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों की जांच में लापरवाही बरतने का मामला सामने आने के बाद डीएम अनिरुद्ध प्रसाद ने हिदायत देते हुए कई महिला पर्यवेक्षिकाओं से स्पष्टीकरण पूछा है. […]
खगड़िया : आंगनबाड़ी केन्द्रों की जांच में लापरवाही बरतने वाली जिले के महिला पर्यवेक्षिकाओं से स्पष्टीकरण पूछा गया है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक आईसीडीएस की समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों की जांच में लापरवाही बरतने का मामला सामने आने के बाद डीएम अनिरुद्ध प्रसाद ने हिदायत देते हुए कई महिला पर्यवेक्षिकाओं से स्पष्टीकरण पूछा है. डीएम ने आंगनबाड़ी केन्द्रों की जांच को लेकर महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ-साथ सभी सीडीपीओ को भी निर्देश दिए हैं.
डीएम ने साफ कहा है कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर जांच के दौरान केन्द्र बंद पाया गया तो तो सेविका/सहायिका के अलावा संबंधित एलएस पर भी कार्रवाई की जाएगी. डीएम ने रिमोट एरिया में नियमित रूप से केन्द्रों की जांच कर केन्द्रों की स्थिति में सुधार लाने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि पिछड़े क्षेत्र में आंगनबाड़ी केन्द्रों के बंद रहने की सूचना मिल रही है. जिसकी वजह लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. जिलाधिकारी ने नियमित रूप से केन्द्रों की जांच करने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




