चोरी की बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

खगड़िया : जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल की चोरी से परेशान पुलिस ने तीन युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हुई है. चित्रगुप्त नगर पुलिस ने बुधवार को डीएवी स्कूल के समीप चोरी की मोटरसाइकिल बेचने पहुंचे तीन युवक को संदेह के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. […]
खगड़िया : जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल की चोरी से परेशान पुलिस ने तीन युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हुई है. चित्रगुप्त नगर पुलिस ने बुधवार को डीएवी स्कूल के समीप चोरी की मोटरसाइकिल बेचने पहुंचे तीन युवक को संदेह के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक से पूछताछ के दौरान बताया कि वे लोग अपाची मोटरसाइकिल बेचने डीएवी के समीप आये थे. चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि वे भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र के तेलगी गांव निवासी निवास चौधरी के पुत्र गोल्डेन कुमार उर्फ हर्ष, परबत्ता थाना क्षेत्र के भरसो गांव् निवासी निरंजन राय के पुत्र रौशन कुमार तथा बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के संगीता सिन्हा रोड निवासी बीजेंद्र सिंह के पुत्र राकेश रंजन को चेारी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ् तार युवक के पास से अपाची बाइक बीआर 19 एफ/ 2650 जब्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




