16 लाख की आबादी में 21 हजार लोगों ने ही कराया जीवन बीमा

खगड़िया : जिले की करीब 16 लाख आबादी में से मात्र 21 हजार लोगों ने केन्द्र सरकार की जीवन बीमा योजना कराया है. जिले की एक बड़ी आबादी यानी 98 प्रतिशत से अधिक लोगों को ये बीमा योजना अपनी ओर खींचने में नाकाम रही है. हम बात उस सस्ते व उपयोगी बीमा योजना यानी प्रधानमंत्री […]
खगड़िया : जिले की करीब 16 लाख आबादी में से मात्र 21 हजार लोगों ने केन्द्र सरकार की जीवन बीमा योजना कराया है. जिले की एक बड़ी आबादी यानी 98 प्रतिशत से अधिक लोगों को ये बीमा योजना अपनी ओर खींचने में नाकाम रही है. हम बात उस सस्ते व उपयोगी बीमा योजना यानी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की बात कर रहे हैं.
जिसकी प्रीमियम छोटी यानी सस्ती होने के बाद भी जिले में यह योजना सफल नहीं हो पाई है. जानकारों को पूरी उम्मीद थी कि खगड़िया जैसे पिछड़े जिलों में पीएम जीवन ज्योति योजना गरीबों के लिए वरदान साबित होगी. लेकिन दो साल में जो उपलब्धि सामने आयी है वे उन सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. जिले की आबादी 16 लाख के करीब है. जबकि दो वर्ष पूर्व आरंभ की गयी इस बीमा योजना की उपलब्धि मात्र 21,735 है. यानी मात्र 1.30 फीसदी आबादी ने ही इस 330 रुपये सालाना प्रीमियम वाली बीमा योजना का लाभ लिया है. जबकि 98.70 प्रतिशत की आबादी उसे अनदेखी कर दिया. इस उपलब्धि से इस योजना की सफलता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




