दुर्गापूजा व मुहर्रम पर प्रशासन मुस्तैद

चौथम : दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है. इस दौरान विधि व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की खैर नहीं है. वैसे तत्व जेल की सलाखों में होंगे. सीओ दया शंकर तिवारी एवं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि मेला में मनचले युवकों की गतिविधियों पर पुलिस नजर रख रही […]
चौथम : दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है. इस दौरान विधि व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की खैर नहीं है. वैसे तत्व जेल की सलाखों में होंगे. सीओ दया शंकर तिवारी एवं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि मेला में मनचले युवकों की गतिविधियों पर पुलिस नजर रख रही है.
पकड़ने जाने पर ऐसे युवकों को बख्शा नहीं जायेगा. वहीं, मीना बाजार में आठ बजे रात्रि से युवकों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी. प्रखंड मुख्यालय चौथम, सोनवर्षा घाट, सरैया, धुतौली, ठुठ्ठी मोहनपुर में दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. मेले में दूर दूर से आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर रूट पर स्थानीय चौकीदार एवं पुलिस की गश्ती दल पेट्रोलिंग करते नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




