फर्राटे भर रहीं गाड़ियां, प्रशासन मूकदर्शक
कटिहार : शहर में यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है. जबकि शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर कई तरह के आयोजन जिला प्रशासन की तरफ से होते रहे हैं. लेकिन इनके बाबजूद भी यातायात नियमों का उल्लंघन धड़ल्ले से किया जा रहा है. खासकर बड़े वाहन, तीन चक्का वाहन व दो पहिया […]
कटिहार : शहर में यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है. जबकि शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर कई तरह के आयोजन जिला प्रशासन की तरफ से होते रहे हैं. लेकिन इनके बाबजूद भी यातायात नियमों का उल्लंघन धड़ल्ले से किया जा रहा है. खासकर बड़े वाहन, तीन चक्का वाहन व दो पहिया वाहन द्वारा उल्लंघन पर उल्लंघन किया जाता है.
लेकिन प्रशासन द्वारा इन चीजों को देख कर भी अनदेखा किया जा रहा है. जब कभी कोई दुर्घटना घटती है तो तब जाकर यातायात प्रशासन व जिला प्रशासन की आंख खुलती है. वही शहर में रोजाना ऐसी चीजें देखने को मिलती है जिसे देख कर प्रशासन के बनाये गये नियमों का उल्लंघन सरेआम होता है. वैसे तो यातायात प्रशासन द्वारा कई नियम बनाए गए हैं जिसमें बड़े वाहन को ज्यादा ओवर लोड लेकर नहीं चलना है. ऑटो में सीटों के हिसाब से सवारी बैठाना है. दो पहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं लेकर चलना व हमेशा हेलमेट लगाकर आवागमन करना है. नाबालिक को किसी प्रकार के वाहन को नहीं चलाना.
चार पहिया वाहन में चालक को सीट बेल्ट लगाकर यह गाड़ी चलाना चाहिए. लेकिन यहां बनाए गए नियमों को ताक पर रखकर नियमों का उल्लंघन वाहन चालकों द्वारा रोजाना किया जा रहा है प्रशासन मूकदर्शक बना है. वहीं शहर में सुबह छह बजे से रात के 10 बजे तक नो इंट्री लगी रहती है. नो इंट्री लगने के बावजूद बड़े वाहन रोजाना आवागमन करते हैं, जिससे जाम उत्पन्न लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










