नशाखुरानी गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
कटिहार : कटिहार एसआरपी के निर्देश पर कटिहार जीआरपी थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर पांच नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर उसके पास से ट्रेन व प्लेटफाॅर्म परिसर में चेकिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ तथा उसके निशानदेही पर छापेमारी कर यात्री के चोरी हुए सामान सहित नशा की […]
कटिहार : कटिहार एसआरपी के निर्देश पर कटिहार जीआरपी थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर पांच नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर उसके पास से ट्रेन व प्लेटफाॅर्म परिसर में चेकिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ तथा उसके निशानदेही पर छापेमारी कर यात्री के चोरी हुए सामान सहित नशा की दवा जीआरपी ने जब्त की.
जीआरपी ने गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध रेल एक्ट अधिनियम के तहत अापराधिक मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कटिहार एसआरपी उमाशंकर प्रसाद के निर्देश पर होली के मद्देनजर ट्रेनों व प्लेटफाॅर्म पर कटिहार जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने चेकिंग अभियान चलाकर दो बंगाल सहित तीन अररिया निवासी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. जीआरपी ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से नशा की दवा भी बरामद की है. वहीं गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद जीआरपी ने पूर्व में लूटे गये रेलयात्रियों के सामान भी बरामद किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










