सड़क दुर्घटना में घायल की मौत, नहीं हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन

कोढ़ा : कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 मुसापुर चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गयी. घटना को लेकर कोढ़ा थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि शनिवार रात्रि मुसापुर चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 […]

विज्ञापन

कोढ़ा : कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 मुसापुर चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गयी. घटना को लेकर कोढ़ा थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि शनिवार रात्रि मुसापुर चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त हुआ था. मौके पर कोढ़ा थाना पुलिस द्वारा गंभीर अवस्था में घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

जहां से चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया. जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. रविवार को मृतक की पहचान के लिए शव को कोढ़ा थाना में रखा गया एवं क्षेत्र के कई गांवों में घटना की सूचना उपलब्ध करायी गयी है. लेकिन शव का पहचान नहीं हो पाया. जिसके कारण पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया और पोस्टमार्टम बाद भी थाना में शव पहचान के लिए रखा जायेगा.

कहते हैं सीओ : इस संदर्भ में सीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की घटना की अभिलेख तैयार कर जिला भेजी जायेगी. तभी आपदा विभाग में मुआवजे की प्रक्रिया होगी. हमारी कोशिश है कि आपदा मद से मृतक के परिजनों को मुआवजा मिल जाये.
कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित एनएच 31 के मुसापुर चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आये थे वृद्ध
पहचान के िलए कोढ़ा थाना में रखा गया था मृतक के बारे में नहीं िमल सकी कोई सूचना
पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के िलए सदर अस्पताल कटिहार भेज िदया गया शव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन