अगवा कर प्रत्याशी पति को मार डाला
बरारी(कटिहार) : बरारी थाना क्षेत्र के पूर्वी बारीनगर पंचायत के टोपी टोला निवासी राज कुमार महतो उर्फ रजला बोस की रविवार की रात हत्या कर दी गयी. उसका शव कोढ़ा से बरामद किया गया. घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में हलचल मच गयी. उनकी पत्नी अहिल्या देवी पंचायत चुनाव में पंचायत समिति पद से […]
बरारी(कटिहार) : बरारी थाना क्षेत्र के पूर्वी बारीनगर पंचायत के टोपी टोला निवासी राज कुमार महतो उर्फ रजला बोस की रविवार की रात हत्या कर दी गयी. उसका शव कोढ़ा से बरामद किया गया. घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में हलचल मच गयी. उनकी पत्नी अहिल्या देवी पंचायत चुनाव में पंचायत समिति पद से चुनाव लड़ चुकी है. पत्नी का आरोप है कि अशोक चौधरी व मांगन चौधरी सहित अन्य लोगों ने मिल कर उनके पति को अगवा कर उसकी हत्या कर दी.
मांगन के नाबालिग पुत्र को घर से उठा कर पुलिस को सौंपा : रजला बोस की पत्नी अहिल्या देवी ने पुलिस निरीक्षक बीके सिंह और बरारी थानाध्यक्ष नरेश कुमार के समक्ष बयान में कहा कि उनके पति रविवार को अशोक चौधरी व मांगन चौधरी के साथ गये व वापस नहीं लौटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










