तैयारी पूरी, रामनवमी आज

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : रामनवमी शुक्रवार को पूरे जिले में धूमधाम से मनायी जायेगी. इसके लिए शहर के विभिन्न मंदिरों के साथ ग्रामीण इलाके में स्थित मंदिरों को सजाया संवारा गया है. ध्वजारोहण के लिए झंडाें से बाजार पट गया है. शहर के बड़ा बाजार, मंगल बाजार, बाटा चौक, न्यू मार्केट रोड, मिरचाईबाड़ी इलाके में झंडा की […]

विज्ञापन

कटिहार : रामनवमी शुक्रवार को पूरे जिले में धूमधाम से मनायी जायेगी. इसके लिए शहर के विभिन्न मंदिरों के साथ ग्रामीण इलाके में स्थित मंदिरों को सजाया संवारा गया है. ध्वजारोहण के लिए झंडाें से बाजार पट गया है. शहर के बड़ा बाजार, मंगल बाजार, बाटा चौक, न्यू मार्केट रोड, मिरचाईबाड़ी इलाके में झंडा की बिक्री चरम पर है.

एफसीआई चौक स्थित लाल बाबा मंदिर, यज्ञशाला इत्यादि मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है. यज्ञशाला मैदान से शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी. लाल बाबा मंदिर में 72 घंटे का अष्टजाम होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन