अर्जुन को जुए व शराब की थी बुरी लत
कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छींटाबाड़ी में शुक्रवार को छींटाबाड़ी मध्य विद्यालय के पीछे झाड़ी से एक शव मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही अर्जुन के भाई सहित अन्य स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां अर्जुन का शव पड़ा था. उसके शव को एक पेड़ की शाखा से लटकाया गया था. […]
कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छींटाबाड़ी में शुक्रवार को छींटाबाड़ी मध्य विद्यालय के पीछे झाड़ी से एक शव मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही अर्जुन के भाई सहित अन्य स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां अर्जुन का शव पड़ा था. उसके शव को एक पेड़ की शाखा से लटकाया गया था.
लेकिन मृतक का पैर जमीन पर ही टिका था, इससे अमुमन यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि उसकी हत्या अन्यत्र की गयी. प्रथम दृष्टया में घटना स्थल का निरीक्षण करने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार यादवेंदू ने कहा कि संभवत: इसकी हत्या कहीं और कर शव को यहां लटकाया गया है. क्योंकि उक्त स्थल पर घास व झाड़ी सभी यथावत बने थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










