िवद्यार्थियों ने बनायी मानव शृंखला
अधौरा : प्रखंड के मुख्य पथों पर स्कूली छात्र- छात्राओं सहित सरकारी कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने शराबबंदी के समर्थन में मानव श्रृंखला बनायी. मानव शृंखला के माध्यम से लोगों को शराब से नाता तोड़ने के संदेश को लिखे बोर्ड को अपने साथ लेकर खड़े रहे. प्रखंड में पांच किलो मीटर बने मानव श्रृंखला में शामिल […]
अधौरा : प्रखंड के मुख्य पथों पर स्कूली छात्र- छात्राओं सहित सरकारी कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने शराबबंदी के समर्थन में मानव श्रृंखला बनायी. मानव शृंखला के माध्यम से लोगों को शराब से नाता तोड़ने के संदेश को लिखे बोर्ड को अपने साथ लेकर खड़े रहे. प्रखंड में पांच किलो मीटर बने मानव श्रृंखला में शामिल लोगों में काफी उत्सुकता दिखी.
वहीं मानव शृंखला में शामिल मध्य विद्यालय बंधा की छात्रा गुड़ी कुमारी मोटरसाइकिल के धक्के से घायल हो गयी, उसे इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. वहीं मध्य विद्यालय भुईफोर की छात्रा प्रीति कुमारी मानव शृंखला में काफी ज्यादा समय से खड़े रहने के कारण बेहोश हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










