अपहरण का मामला निकला प्रेम प्रसंग

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : पुलिस ने मंगलवार की रात एक प्रेमी जोड़े को वाराणसी से बरामद किया. इस दौरान पुलिस ने प्रेमी को जेल भेज दिया है, वहीं प्रेमिका को न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए भभुआ ले गयी. लड़की के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने […]

विज्ञापन

रामगढ़ : पुलिस ने मंगलवार की रात एक प्रेमी जोड़े को वाराणसी से बरामद किया. इस दौरान पुलिस ने प्रेमी को जेल भेज दिया है, वहीं प्रेमिका को न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए भभुआ ले गयी. लड़की के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था.

थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि क्षेत्र के डहरक गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के अपहरण के मामले को लेकर अरशद अंसारी को आरोपित बनाया था. पूछताछ के दरम्यान मामला प्रेम प्रसंग का पता चला. इस मामले में अरशद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. वहीं लड़की को मजिस्ट्रेट के पास बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है. दोनों के बैग से कई प्रेमपत्र भी बरामद हुए है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन