ग्रामीणों ने लगाया आरोप- पुलिस करती है ओवरलोडेड बालू ट्रकों से वसूली
मोहनिया शहर : कौड़ीराम गांव के पास गुरुवार को उक्त घटना के बाद लोगों का गुस्सा इस कदर परवार चढ़ा कि बिना सोचे समझे पुलिस पर फूट पड़े और उपद्रवी पुलिस पर पथराव कर दिया. लोगों का आरोप था कि पुलिस हमेशा ओवरलोडेड बालू के ट्रकों से वसूली करती है. सड़क के किनारे ही बालू […]
मोहनिया शहर : कौड़ीराम गांव के पास गुरुवार को उक्त घटना के बाद लोगों का गुस्सा इस कदर परवार चढ़ा कि बिना सोचे समझे पुलिस पर फूट पड़े और उपद्रवी पुलिस पर पथराव कर दिया. लोगों का आरोप था कि पुलिस हमेशा ओवरलोडेड बालू के ट्रकों से वसूली करती है. सड़क के किनारे ही बालू वाहन खड़ा होने से हमेशा दुर्घटना होते रहती है. पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाता है. वहीं उपद्रव को देखते हुए पुलिस द्वारा 30-35 राउंड हवाई फायरिंग की गयी. जिसमें उक्त गांव के ही एक युवक को पैर के अंगुली में छर्रा लग गया.
जिसे स्थानीय अस्पताल में ही इलाज कराया गया. युवक उक्त गांव के विजय मल के पुत्र हिमांशु बताया जाता है. वहीं सड़क के किनारे खड़े एक मैजिक वाहन के शीशे भी फायरिंग में फूट गये. गौरतलब है कि पुलिस द्वारा फायरिंग के दौरान आसपास के लोगों में भय हो गया था जबकि, ट्रक चालक वाहन के अंदर भाग गये. उपद्रवी भी फायरिंग के बाद गांव में भाग गये. इस मामले को लेकर मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह द्वारा फायरिंग किये जाने की बात से इनकार किया गया लेकिन, एसडीओ शिवकुमार राउत ने कहा कि उपद्रवियों द्वारा ही फायरिंग की गयी. पुलिस ने फायरिंग नहीं की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










