दहेज प्रताड़ना में तीन वर्ष की कैद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ कोर्ट : एसडीजेएम विभा द्विवेदी की अदालत ने औरंगाबाद जिला अंतर्गत बराहपुर निवासी मोहम्मद इशहाक के पुत्र कौशर मियां को दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने व मांग पूरा नहीं होने पर प्रताड़ित करने के आरोप में तीन साल की कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा मुकर्रर की है. अर्थदंड […]
विज्ञापन
भभुआ कोर्ट : एसडीजेएम विभा द्विवेदी की अदालत ने औरंगाबाद जिला अंतर्गत बराहपुर निवासी मोहम्मद इशहाक के पुत्र कौशर मियां को दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने व मांग पूरा नहीं होने पर प्रताड़ित करने के आरोप में तीन साल की कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा मुकर्रर की है.
अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी. गौरतलब है कि फहमीदा बेगम की शादी अपने ही गांव के कौशर मियां के साथ नौ फरवरी 2004 को मुसलिम रीति रिवाज के साथ हुई थी. शादी के महज चंद दिनों के बाद से ही उसका पति कौशर मियां अपनी पत्नी पर मायके से दहेज में पांच लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाने लगा.
उसकी दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वह अपनी पत्नी फहमीदा बेगम को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगा. इसे लेकर फहमीदा बेगम ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष परिवाद पत्र 419/07 दायर की थी. एसडीजेएम विभा मिश्रा ने दहेज की मांग करने व मांग पूरा नहीं होने पर प्रताड़ित करने का आरोपी पाते हुए उक्त सजा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










