बैडमिंटन टीम जमशेदपुर रवाना

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : जमशेदपुर में सोमवार से आयोजित इस्ट जोन ऑल इंडिया जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जिले की टीम रवाना हुई. जूनियर टीम के खिलाड़ियों को स्थानीय इंडोर स्टेडियम परिसर से सहायक पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस मौके पर खिलाड़ियों को जीत की शुभकामना […]

विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : जमशेदपुर में सोमवार से आयोजित इस्ट जोन ऑल इंडिया जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जिले की टीम रवाना हुई. जूनियर टीम के खिलाड़ियों को स्थानीय इंडोर स्टेडियम परिसर से सहायक पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

इस मौके पर खिलाड़ियों को जीत की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने नेचुरल खेल का प्रदर्शन करेंगे तो उन्हें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी. जमशेदपुर रवाना होनेवाले जूनियर बैडमिंटन टीम में नवनीत रौशन, अंबुज प्रकाश, तृप्ति कुमारी, खुशी, खुशबू, शांता सरोज आदि शामिल हैं. इस अवसर पर जिला बैडमिंटन एशोसिएसन के सचिव विनोद कुमार सिंह के अलावा सीनियर खिलाड़ी रघुकुल तिलक, अजीत कुमार, संजना सिन्हा, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन