काजी विगहा गांव में प्रेम प्रसंग में चली गोली

Updated:
विज्ञापन

मखदुमपुर : विशुनगंज ओपी क्षेत्र के काजी विगहा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में मारपीट और फायरिंग की घटना हुई. गांव निवासी सीयाराम यादव ने गांव के ही एक लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में लड़की के साथ देख लिया. सीयाराम यादव ने इस बात को गांव वालों को बताया. इस पर दोनों […]

विज्ञापन

मखदुमपुर : विशुनगंज ओपी क्षेत्र के काजी विगहा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में मारपीट और फायरिंग की घटना हुई. गांव निवासी सीयाराम यादव ने गांव के ही एक लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में लड़की के साथ देख लिया. सीयाराम यादव ने इस बात को गांव वालों को बताया. इस पर दोनों परिवार ने बदनामी से बचने के लिए सीयाराम यादव, उसका भतीजा संतोष यादव एवं मनोरमा देवी की पिटाई कर दी एवं घर पर चढ़ कर पिस्तौल से फायरिंग भी की.

घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल, मखदुमपुर में कराया जा रहा है. थानाप्रभारी ने बताया कि सूचना मिली है. जांच करायी जा रही है. आवेदन आने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन