अगलगी में दो घर हुए स्वाहा, हजारों की क्षति
मचादुमपुर : प्रखंड क्षेत्र के किशुनपुर गांव में रविवार देर शाम दो घरों में आग लग गयी. जिसमें देखते ही देखते दोनों घर जल कर स्वाहा हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार किशुनपुर गांव निवासी मुन्ना मांझी एवं रामानंद मांझी के घर में अचानक आग लग गयी. जिसमें देखते ही देखते दोनों का घर जल […]
मचादुमपुर : प्रखंड क्षेत्र के किशुनपुर गांव में रविवार देर शाम दो घरों में आग लग गयी. जिसमें देखते ही देखते दोनों घर जल कर स्वाहा हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार किशुनपुर गांव निवासी मुन्ना मांझी एवं रामानंद मांझी के घर में अचानक आग लग गयी. जिसमें देखते ही देखते दोनों का घर जल गया और घर में रखे बेड बिछावन, कपड़ा,
अनाज आदि जलकर राख हो गये. आग पर काबू ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर डीजल पंप के सहारे किया. घटना की सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार वर्मा घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की तथा आग से हुए नुकसान का जायजा लिया. सीओ ने पीड़ित परिवार को तत्काल में आठ-आठ हजार रुपये का मुआवजा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










