जागरूकता अभियान सफल बनाने को बैठक

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : जिले में आगामी 2 एवं 3 नवंबर को दो दिवसीय जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को एक बैठक हुई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह एडीजे पांच रजनीश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकार के लोग घर-घर जाकर […]

विज्ञापन

जहानाबाद : जिले में आगामी 2 एवं 3 नवंबर को दो दिवसीय जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को एक बैठक हुई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह एडीजे पांच रजनीश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकार के लोग घर-घर जाकर यह सर्वे करेंगे कि घर में मानसिक रूप से बीमार लोग तो नहीं हैं.

घर में अगर कोई मानसिक रूप से बीमार हैं तो उसकी रिपोर्ट प्राधिकार को उपलब्ध कराया जायेगा. प्राधिकार के लोग सर्वे के उपरांत अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे. बैठक में डीपीओ जीवीका, डीपीओ साक्षरता, डीपीओ आइसीडीएस, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन