राहगीरों का पैदल चलना भी दुभर
जहानाबाद : अतिक्रमण के मामले में शहर के अति व्यस्त निचली रोड की हालत पीजी रोड से भी खराब है. जहां कदम-कदम पर लोगों का चलना मुश्किल है. प्रतिदिन सुबह से लेकर देर शाम तक सड़क पर अवैध कब्जा किये जाने से स्थिति अत्यंत खराब रहती है. एक तो की कम चौड़ी सड़क और उस […]
जहानाबाद : अतिक्रमण के मामले में शहर के अति व्यस्त निचली रोड की हालत पीजी रोड से भी खराब है. जहां कदम-कदम पर लोगों का चलना मुश्किल है. प्रतिदिन सुबह से लेकर देर शाम तक सड़क पर अवैध कब्जा किये जाने से स्थिति अत्यंत खराब रहती है. एक तो की कम चौड़ी सड़क और उस पर अवैध कब्जा, ऐसी हालत में मेन रोड (निचली रोड) में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से बाजार करने आये लोगों को भीड़ से जूझना पड़ता है. सड़क पर सहज ढंग से गुजरने में लोगों को बेहद कठिनाई होती है. ऐसी स्थिति किसी एक दो दिन नहीं रहती बल्कि पूरे साल लोगों को अवैध कब्जे का दंश झेलना पड़ता है.
खबर के अनुसार सड़क पर ठेला लगाने के एवज में उनसे कुछ लोगों के द्वारा अवैध वसूली की जाती है. बता दें कि निचली रोड पूरी तरह व्यावसायिक क्षेत्र है जहां हरेक तरह के सामान की खरीद बिक्री होती है. प्रतिदिन लाखों का कारोबार किया जाता है. शहर के अलावा गांव से हजारों की संख्या में लोग यहां आते हैं जिन्हें कठिनाइयों के दौर से गुजरना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










