किसानों ने की अधिग्रहित जमीन की मुआवजे की मांग

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : मोदनगंज प्रखंड के टडवां के ग्रामीणों ने धनरूआ-चंधरिया राजकीय उच्च पथ के निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन की उचित मुआवजे की मांग की है. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर किसानों ने उल्लेख किया है कि अधिग्रहित जमीन पर तीन फसलें होती हैं. इसके लिए […]

विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : मोदनगंज प्रखंड के टडवां के ग्रामीणों ने धनरूआ-चंधरिया राजकीय उच्च पथ के निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन की उचित मुआवजे की मांग की है. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर किसानों ने उल्लेख किया है कि अधिग्रहित जमीन पर तीन फसलें होती हैं. इसके लिए नियमानुकूल उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए. किसानों का कहना है कि पूर्व में भी सड़क निर्माण के लिए सीमांत किसानों की जमीन ले ली गयी थी,

जिसके लिए भी कोई मुआवजा नहीं मिला था. ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिख कर मांग की कि बिना मुआवजा दिये ही उनकी जमीन में सड़क की चौड़ीकरण के लिए मिट्टी भरने का काम किया जा रहा है, जिस पर तत्काल रोक लगायी जाये.

प्राथमिकी दर्ज : रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के अईर गांव निवासी सुदर्शन पासवान ने मारपीट करने के मामले में गांव के ही रवि पासवान के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अईरा गांव में दो दिन पूर्व हुई मारपीट में सुदर्शन पासवान घायल हो गये थे. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन