हेल्थ कार्यालय में चोरी का प्रयास
जहानाबाद : सदर प्रखंड के समीप संचालित डिस्ट्रिक हेल्थ सोसाइटी कार्यालय में सोमवार की रात चोरी का प्रयास किया गया. उक्त कार्यालय में लगे एसी को चुराने की चोरों की योजना थी. रात में चोर गिरोह के सदस्य कार्यालय में लगे एसी खोल रहे थे. उसी दौरान आसपास के लोगों और वहां तैनात सुरक्षा गार्ड […]
जहानाबाद : सदर प्रखंड के समीप संचालित डिस्ट्रिक हेल्थ सोसाइटी कार्यालय में सोमवार की रात चोरी का प्रयास किया गया. उक्त कार्यालय में लगे एसी को चुराने की चोरों की योजना थी. रात में चोर गिरोह के सदस्य कार्यालय में लगे एसी खोल रहे थे. उसी दौरान आसपास के लोगों और वहां तैनात सुरक्षा गार्ड की नजर चोरों पर पड़ी.
हल्ला किये जाने पर चोर भाग निकले. बता दें कि इस कार्यालय में पूर्व में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. जब कार्यालय बन कर तैयार था तो करीब दो माह पूर्व चौर गिरोह वहां घुस कर कार्यालय के पंखे- बल्ब व अन्य सामान सहित हजारों रुपये के सामान ले भागे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










