एमडीएम की गुणवत्ता जांच को लिया सैंपल

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता जांच के लिए केंद्रीय टीम ने सेंपल लिया . टीम के सदस्यों द्वारा विद्यालयों में बनाये जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की गयी. टीम ने सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय उंटा, काको प्रखंड के […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता जांच के लिए केंद्रीय टीम ने सेंपल लिया . टीम के सदस्यों द्वारा विद्यालयों में बनाये जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की गयी. टीम ने सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय उंटा, काको प्रखंड के मध्य विद्यालय हाजीपुर,

मखदुमपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मखदुमपुर, कन्या मध्य विद्यालय मखदुमपुर तथा प्राथमिक विद्यालय कायमगंज का औचक निरीक्षण किया तथा एमडीएम की गुणवत्ता की जांच की साथ ही अपने साथ सैंपल ले गये. टीम द्वारा विद्यालयों में संचालित एमडीएम के संचालन पर संतोष प्रकट करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं साधनसेवियों की सराहना की गयी.

इसके साथ ही जिले में संचालित एमडीएम को अन्य जिलों से बेहतर बताया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन