देखभाल के अभाव में अस्तित्व खोता जा रहा पार्क

Updated:
विज्ञापन

मखदुमपुर : नगर पंचायत क्षेत्र के मखदुमपुर ब्लॉक के समीप स्थित पार्क रखरखाव के अभाव में अपना अस्तित्व खोता जा रहा है. करोड़ों रुपये की लागत से इस पार्क का निर्माण कराया गया था. इस समय यह पार्क बाजारवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. लेकिन बाद में नगर पंचायत द्वारा इसका रखरखाव […]

विज्ञापन

मखदुमपुर : नगर पंचायत क्षेत्र के मखदुमपुर ब्लॉक के समीप स्थित पार्क रखरखाव के अभाव में अपना अस्तित्व खोता जा रहा है. करोड़ों रुपये की लागत से इस पार्क का निर्माण कराया गया था. इस समय यह पार्क बाजारवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. लेकिन बाद में नगर पंचायत द्वारा इसका रखरखाव सही ढंग से नहीं किया गया.

जिस समय पार्क का निर्माण कराया गया था. उस समय पार्क में बच्चों को खेलने के लिए अनेकों सामान पार्क में रखा गया था. लेकिन बच्चों के खेलने वाले सामान को चोरों ने चुरा लिया. धीरे-धीरे पार्क में बना फर्नीचर, कुरसी आदि टूट गया, फिर भी नगर पंचायत द्वारा इसकी देखभाल नहीं की गयी. परिणाम स्वरूप धीरे-धीरे पार्क का अस्तित्व ही अब समाप्त होने के कगार पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन