25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चुनाव के बाद चाय -पान की दुकानों पर हो रही चर्चा

चुनाव के बाद चाय -पान की दुकानों पर हो रही चर्चा कुर्था (अरवल). विधानसभा चुनाव होते ही क्षेत्र के अधिकारी से लेकर कर्मचारियों तक ने राहत की सांस ली. प्रखंड क्षेत्र में हुए शांति पूर्ण मतदान पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी विवेक कुमार अंचलाधिकारी फिरोज एकवाल ,कुर्था पुलिस निरीक्षक रामदेव मांझी कुर्था थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने […]

चुनाव के बाद चाय -पान की दुकानों पर हो रही चर्चा कुर्था (अरवल). विधानसभा चुनाव होते ही क्षेत्र के अधिकारी से लेकर कर्मचारियों तक ने राहत की सांस ली. प्रखंड क्षेत्र में हुए शांति पूर्ण मतदान पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी विवेक कुमार अंचलाधिकारी फिरोज एकवाल ,कुर्था पुलिस निरीक्षक रामदेव मांझी कुर्था थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने चुनाव में लगे कर्मियों व क्षेत्र के मतदाताओं को धन्यावाद दिया. उन्होंने कहा कि इस बार क्षेत्र की जनता ने शांतिपूर्ण मतदान करने में काफी सहयोग दिया है. वहीं मतदान समाप्त होते ही भिन्न-भिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता व समर्थक अपने -अपने जीत के दावे करने लगे है. चाय -पान की दुकानों पर हार जीत की चुनावी गणित व आकलन में मशगुल दिख रहे लोग.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें