30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लोगों को सहयोग करना भी पुलिस का है दायित्व : एसपी

मखदुमपुर : मखदुमपुर पुलिस के सहयोग से रविवार को प्रखंड क्षेत्र में अलबेला नगर महादलित टोला में कार्यक्रम आयोजन कर गरीब एवं नि:सहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह ने कहा कि गरीबों व नि:सहाय लोगों की सेवा करने से बड़ा […]

मखदुमपुर : मखदुमपुर पुलिस के सहयोग से रविवार को प्रखंड क्षेत्र में अलबेला नगर महादलित टोला में कार्यक्रम आयोजन कर गरीब एवं नि:सहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया.
कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह ने कहा कि गरीबों व नि:सहाय लोगों की सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है. एसपी अनसूइया रणसिंह साहू ने कहा कि पुलिस का काम सिर्फ लोगों को सुरक्षा देना ही नहीं है बल्कि पुलिस लोगों के दु:ख-दर्द में भी साथ रहती है.
विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि संतोष मांझी तथा पुलिस अधीक्षक अनसूइया रण सिंह साहू ने 350 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. इस अवसर पर मखदुमपुर थानाध्यक्ष दयानंद शर्मा, प्रमोद कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.
चार आरोपित गिरफ्तार :
रतनी : परस विगहा थाने की पुलिस ने मनन विगहा गांव में छापेमारी कर विकास कुमार, पिकेश कुमार, श्याम किशोर शर्मा तथा नीलम देवी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि ये चारों लोग गांव के मठ की जमीन को लेकर हुए झगड़े तथा गोलीबारी का नामजद आरोपित था. गुप्त सूचना के आधार पर इनलोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें