पानी में बहा पैदल पथ, लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2019 8:57 AM
जहानाबाद सदर : अरवल-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर राजाबाजार में स्थित रेलवे अंडरपास के बगल में बना पैदल पथ पानी में बह गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विगत पांच दिनों से हुई मूसलाधार बारिश व दरधा नदी में आयी उफान के बाद रेलवे पुल के नीचे […]
जहानाबाद सदर : अरवल-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर राजाबाजार में स्थित रेलवे अंडरपास के बगल में बना पैदल पथ पानी में बह गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विगत पांच दिनों से हुई मूसलाधार बारिश व दरधा नदी में आयी उफान के बाद रेलवे पुल के नीचे चार फुट पानी जमा हो गया था और रेलवे पुल के पश्चिम उत्तर बसे मुहल्ले में जमे बारिश का पानी का तेज बहाव के कारण पैदल फुटपाथ बह गयी है, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी फजीहत उठानी पड़ रही है. नाली टूट गया है और उसके बगल में मिट्टी निकल आया है. लोग पैदल पुल पार करने के दौरान मिट्टी पर स्लीप कर चोटिल भी हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










