बिहार : जाम में फंसी महिला ने सड़क पर जना बच्चा

जहानाबाद सदर : राजाबाजार में जहानाबाद-अरवल मार्ग पर स्थित रेलवे पुल के नीचे बुधवार की सुबह भयंकर जाम लग गया. जाम इस कदर था कि लोगों को सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. इसी बीच टेंपो से प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला सदर अस्पताल आ रही थी, लेकिन राजाबाजार में लगे जाम […]
जहानाबाद सदर : राजाबाजार में जहानाबाद-अरवल मार्ग पर स्थित रेलवे पुल के नीचे बुधवार की सुबह भयंकर जाम लग गया. जाम इस कदर था कि लोगों को सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. इसी बीच टेंपो से प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला सदर अस्पताल आ रही थी, लेकिन राजाबाजार में लगे जाम में फंस गयी. स्थानीय लोग टेंपो को निकालना भी चाह रहे थे, लेकिन भीषण जाम से नहीं निकल सका. अंतत: पीड़ित अनीता देवी ने बीच सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया.
जिस समय प्रसव पीड़ा से वह टेंपो में कराह रही थी, उस समय स्थानीय लोग टेंपो से जाम से निकालना चाहा, लेकिन महिला की पीड़ा बढ़ती गयी और वह छटपटाने लगी. स्थानीय लोगों ने उसे नीचे सड़क पर उतारा. कुछ लोग गमछे से पर्दा करने लगे. वहीं स्थानीय व्यवसायियों ने भी बोरे से पर्दा किया, जिसके बाद उक्त महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




