गांधी मैदान में हुआ मुख्य समारोह, प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा

जहानाबाद नगर : जिले में 72वें स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया. मुख्य समारोह गांधी मैदान में हुआ. प्रभारी मंत्री सह उद्योग विभाग के मंत्री जयकुमार सिंह ने तिरंगा फहराया. इससे पूर्व कारगिल चौक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया. वहीं, गांधी पार्क स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर […]
जहानाबाद नगर : जिले में 72वें स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया. मुख्य समारोह गांधी मैदान में हुआ. प्रभारी मंत्री सह उद्योग विभाग के मंत्री जयकुमार सिंह ने तिरंगा फहराया. इससे पूर्व कारगिल चौक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया. वहीं, गांधी पार्क स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. झंडोत्तोलन से पूर्व गांधी मैदान में सुरक्षा बल के जवानों ने परेड किया, जिसकी सलामी ली गयी. जिलेवासियों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला उत्तरोत्तर विकास के पथ पर अग्रसर है. शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान, त्याग और संघर्ष को याद किया.
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा न्याय के साथ विकास के सिद्धांत को जिले में अनेक योजनाओं के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है. गांधी मैदान में मुख्य समारोह के बाद समाहरणालय में डीएम आलोक रंजन घोष, पुलिस लाइन में एसपी मनीष, विकास भवन में डीडीसी रामरूप प्रसाद, एसडीओ कार्यालय में एसडीओ परितोष कुमार, डीईओ कार्यालय में विद्यासागर सिंह, नगर थाने में एसके शाही, एसडीपीओ कार्यालय में प्रभात भूषण श्रीवास्तव, जदयू जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा, एसएस कॉलेज में प्राचार्य सुधीर कुमार मिश्रा, एसएन कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य, जिप कार्यालय में अध्यक्ष आभा रानी, नप कार्यालय में मुख्य पार्षद पूनम देवी ने झंडोत्तोलन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




