वेतन भुगतान की मांग को लेकर िशक्षकों ने दिया धरना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2018 4:21 AM

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : वेतन भुगतान की मांग को लेकर जगजीवन उच्च विद्यालय महम्मदपुर, मुल्तानीचक, डॉ भीमराव अंबेदकर प्राथमिक विद्यालय मेघनीचक, मध्य विद्यालय हड़पुरा, कन्या मध्य विद्यालय किंजर के शिक्षक धरना पर बैठक गये. समाहरणालय के समक्ष धरना दे रहे शिक्षकों की मांग थी कि उनके कार्यावधि का वेतन भुगतान कराया जाये. धरना का नेतृत्व कर […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : वेतन भुगतान की मांग को लेकर जगजीवन उच्च विद्यालय महम्मदपुर, मुल्तानीचक, डॉ भीमराव अंबेदकर प्राथमिक विद्यालय मेघनीचक, मध्य विद्यालय हड़पुरा, कन्या मध्य विद्यालय किंजर के शिक्षक धरना पर बैठक गये. समाहरणालय के समक्ष धरना दे रहे शिक्षकों की मांग थी कि उनके कार्यावधि का वेतन भुगतान कराया जाये. धरना का नेतृत्व कर रहे राजदेव प्रसाद वर्मा ने कहा कि वेतन भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की जाती है.

रिश्वत नहीं देने के कारण वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है. शिक्षा विभाग से वेतन का भुगतान कराने तथा दोषी विभागीय पदाधिकारियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि इन विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन भुगतान से संबंधित आदेश विभाग द्वारा हो गया है लेकिन स्थानीय स्तर के विभागीय अधिकारियों द्वारा वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है. धरना पर बैठे विद्यालय परिवार जिला पदाधिकारी से वेतन भुगतान कराने की मांग कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन