मतदाताओं को वोट डालने के लिए किया जा रहा जागरूक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2018 5:32 AM

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जहानाबाद नगर पर्षद क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र तथा रतनी-फरीदपुर प्रखंड में जन जागरूकत अअभियान व्यापक पैमाने पर चलाया जा रहा है. मतदाता जागरूकता वाहन द्वारा जिले के दोनों प्रखंडों में मतदान में भाग लेने के लिए मतदाताओं से अपील की जा रही […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जहानाबाद नगर पर्षद क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र तथा रतनी-फरीदपुर प्रखंड में जन जागरूकत अअभियान व्यापक पैमाने पर चलाया जा रहा है. मतदाता जागरूकता वाहन द्वारा जिले के दोनों प्रखंडों में मतदान में भाग लेने के लिए मतदाताओं से अपील की जा रही है.

साथ ही वीवी पैट एवं इवीएम के द्वारा मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में भी बीडीओ वाहन द्वारा बताया जा रहा है. 9 मार्च तक नगर पर्षद क्षेत्र, जहानाबाद एवं रतनी-फरीदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम चलाये जायेंगे, ताकि मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा सके. 6 मार्च को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कारगिल चौक से प्रारंभ होकर अरवल मोड़ तक किया जायेगा.

वहीं 7 मार्च को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा, जिसमें प्रखंड के छात्र, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, प्रखंड पदाधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे. उसके बाद साइकिल रैली का आयोजन किया जायेगा जो कारगिल चौक से प्रारंभ होकर डीएम आवास होते हुए पुन: कारगिल चौक पर समाप्त होगी.

आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कर महिला मतदाताओं को जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. वहीं 9 मार्च को प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, स्काउट एंड गाइड, विभिन्न विद्यालयों के छात्र, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग शामिल होंगे. नेहरू युवा केंद्र द्वारा मतदाता जागरूकता
रैली का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें नेहरू युवा केंद्र के विभिन्न क्लब के युवा भाग लेंगे. मोटरसाइकिल रैली का भी आयोजन करने का प्रस्ताव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन