काको मंडल कारा में बंदियों का अनशन खत्म

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2018 5:38 AM

विज्ञापन

एक बंदी की पिटाई करने का आरोप लगा शुरू किया था अनशन जहानाबाद : काको स्थित मंडल कारा में तकरीबन छह सौ बंदियों के द्वारा किया गया अनशन मंगलवार की रात समाप्त हो गया. बंदियों ने विधिवत ढंग से कारा प्रशासन के द्वारा दिये जाने वाले भोजन को स्वीकार किया. बुधवार को भी जेल में […]

विज्ञापन

एक बंदी की पिटाई करने का आरोप लगा शुरू किया था अनशन

जहानाबाद : काको स्थित मंडल कारा में तकरीबन छह सौ बंदियों के द्वारा किया गया अनशन मंगलवार की रात समाप्त हो गया. बंदियों ने विधिवत ढंग से कारा प्रशासन के द्वारा दिये जाने वाले भोजन को स्वीकार किया. बुधवार को भी जेल में स्थिति पूर्ववत रही. जेलर संजीव कुमार ने बंदियों का अनशन खत्म हो जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार की रात और बुधवार को सभी बंदियों ने पूर्व की तरह स्थिति बहाल की. कोर्ट में जाकर हाजिरी भी लगायी.
सोमवार की शाम जेल के वार्ड नंबर 17 में सर्च अभियान चलाने के दौरान जेल के पुलिसकर्मियों और बंदियों के बीच नोक-झोंक हुई थी. एक बंदी की पिटाई करने का आरोप लगा सभी बंदियों ने अनशन शुरू कर दिया था. खाने का बहिष्कार करने के साथ-साथ कोर्ट हाजिरी पर भी नहीं गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन