ट्रेन में सवार शिक्षक को जख्मी कर ले भागा मोबाइल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2017 4:12 AM
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में एक बार फिर से लग्गामार गिरोह सक्रिय हो गया है, जो ट्रेन में सवार और डिब्बे के गेट पर खड़े यात्रियों को निशाना बनाकर उस पर लाठी (लग्गा) से हमला करता है और चोट की वजह से गिरे मोबाइल फोन लेकर भाग जाता है. गुरुवार को अपराह्न करीब ढाई बजे […]
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में एक बार फिर से लग्गामार गिरोह सक्रिय हो गया है, जो ट्रेन में सवार और डिब्बे के गेट पर खड़े यात्रियों को निशाना बनाकर उस पर लाठी (लग्गा) से हमला करता है और चोट की वजह से गिरे मोबाइल फोन लेकर भाग जाता है. गुरुवार को अपराह्न करीब ढाई बजे ऐसे ही गिरोह के शिकार हुए एक शिक्षक. दानापुर(पटना) के गोला रोड रूपसपुर का निवासी शशि रंजन नामक युवक जहानाबाद में संचालित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है. प्रतिदिन की भांति गुरुवार को वे स्कूल बंद होने के बाद हटिया-पटना सुपर एक्सप्रेस ट्रेन से पटना जा रहे थे .भीड़ के कारण शिक्षक ट्रेन के एक डिब्बे के गेट पर खड़े थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










