सड़क किनारे हो रही है बालू की डंपिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2017 4:12 AM
विज्ञापन
रात के अंधेरे में होता है अवैध बालू का उठाव मखदुमपुर : प्रखंड क्षेत्र के पाई बिगहा मखदुमपुर पथ इन दिनों अवैध बालू का डंपिंग जोन बना है. कारोबारी सड़क किनारे कई जगहों पर बालू का ढेर लगाये हैं. कारोबारी पाई बिगहा मोड़ से लेकर चातर गांव तक सड़क किनारे बालू का ढेर लगा रखी […]
विज्ञापन
रात के अंधेरे में होता है अवैध बालू का उठाव
मखदुमपुर : प्रखंड क्षेत्र के पाई बिगहा मखदुमपुर पथ इन दिनों अवैध बालू का डंपिंग जोन बना है. कारोबारी सड़क किनारे कई जगहों पर बालू का ढेर लगाये हैं. कारोबारी पाई बिगहा मोड़ से लेकर चातर गांव तक सड़क किनारे बालू का ढेर लगा रखी है.
कारोबारी शाम होते ही अंधेरे का फायदा उठाकर नदी से बालू का डंपिंग करते हैं और सुबह होने के पहले जमा हुए बालू को ठिकाना लगा देते हैं. ज़िले में बालू खनन बंद रहने के बाद भी लोगों को अधिक दाम देकर बालू आसानी से मिल जाता है. लोगों का मानें तो नदी से प्रशासन ने बालू उठाव बंद कर रखा है लेकिन सड़क किनारे बालू रात के अंधियारे में गिरा कर उसे बड़े वाहनों पर लोड कर दिया जाता है.
कारोबारी उस बालू का मुंह मांगी कीमत लेकर दूसरे जगहों पर ठिकाना लगाते हैं. सड़क किनारे बालू गिरे रहने के कारण रोड से आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है. खासकर साइकिल और मोटर साइकिल
चलाने वाले लोगों को वाहन
चलाने में अधिक परेशानी होती है. कई वाहन चालक दुर्घटना के
शिकार भी हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










