लॉटरी से मिलेगी बालू बेचने की स्वीकृति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2017 4:29 AM
जहानाबाद (सदर) : बालू के मूल्य पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से सरकार द्वारा उठाये गये कदम के तहत खनन विभाग द्वारा बालू बेचने की अनुज्ञप्ति देने के लिए लिये जा रहे आवेदन का बुधवार को अंतिम तिथि थी. आवेदन लेने की अंतिम तिथि तक खनन विभाग में दो सौ आवेदन रजिस्टर्ड हो चुके थे […]
जहानाबाद (सदर) : बालू के मूल्य पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से सरकार द्वारा उठाये गये कदम के तहत खनन विभाग द्वारा बालू बेचने की अनुज्ञप्ति देने के लिए लिये जा रहे आवेदन का बुधवार को अंतिम तिथि थी. आवेदन लेने की अंतिम तिथि तक खनन विभाग में दो सौ आवेदन रजिस्टर्ड हो चुके थे तथा आठ सौ से ऊपर आवेदन निबंधित डाक द्वारा आये हैं. खनन विभाग द्वारा जिले में 50 लोगों को बालू बेचने की अनुज्ञप्ति निर्गत की जानी है.
ऐसे में अनुज्ञप्ति के लिए एक हजार से अधिक आवेदन विभाग के पास आ चुके हैं. ऐसी स्थिति में यह लगभग तय हो चुका है कि आवेदकों को अब लॉटरी प्रक्रिया से गुजरना होगा तथा भाग्य के सहारे ही बालू बेचने की अनुज्ञप्ति मिल पायेगी. ज्ञात हो कि आगामी एक दिसंबर से लोगों को बालू घाट से सीधा बालू मिलना बंद हो जायेगा तथा जिन लोगों को बालू बेचने की अनुज्ञप्ति मिलेगी, उन्हीं लोगों से बालू की खरीदारी करनी पड़ेगाी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










