बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा
जहानाबाद नगर : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. प्रदेश की जरूरत भी यही है विशेष राज्य का दर्जा मिलने से विकास की गति और तेज होगी. इसके लिए लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री से विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की जायेगी. उक्त बातें लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान […]
जहानाबाद नगर : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. प्रदेश की जरूरत भी यही है विशेष राज्य का दर्जा मिलने से विकास की गति और तेज होगी. इसके लिए लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री से विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की जायेगी. उक्त बातें लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कही.
स्थानीय परिसदन में प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि 27 वर्षों के बाद केंद्र व राज्य एक ही सरकार बनी है. हमलोगों ने पीएम से मांग भी की है कि प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाये. पहले केंद्र सरकार द्वारा जो राशि दी गयी थी उसका भी उपयोग नहीं हो रहा है, जिस कारण विशेष दर्जा नहीं मिल रहा था. अब परिस्थितियां बदली है. हमलोग फिर से प्रधानमंत्री से विशेष राज्य की दर्जा देने की मांग करेंगे. लोजपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आये चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी 2019 की चुनाव की तैयारी में जुट गयी है. प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर संगठन की समीक्षा की जा रही है.
साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी जा रही है. विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










